{"_id":"5e7450928ebc3e735433ae02","slug":"surgery-canceled-in-district-hospital-agra-due-to-corona-virus-effects","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते अस्पताल में ऑपरेशन बंद, ओपीडी के समय में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के चलते अस्पताल में ऑपरेशन बंद, ओपीडी के समय में बदलाव
Fri, 20 Mar 2020 10:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिला अस्पताल में सामान्य सर्जरी पर रोक लग गई है। बाह्य रोग विभाग (ओपीडी) की पर्चा खिड़की तीन घंटे खुलेगी। एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी व सभी स्वास्थ्य केंद्र के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में स्कैनिंग व सैंपलिंग सेंटर हैं। यहां सामान्य मरीजों के लिए समय बदला गया है। सुबह आठ से 11 बजे तक तीन घंटे ओपीडी के पर्चे बनेंगे। खांसी, जुकाम, बुखार के सामान्य मरीजों के लिए अलग से पर्चा काउंटर बनाया है।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा ने बताया कि हर दिन ओपीडी में 2200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए ओपीडी का टाइम टेबल बदलना पड़ा है। संक्रमण को देखते हुए सामान्य सर्जरी में एपेडिक्स, पथरी, मोतियाबिंद, हाथ-पैर के फैक्चर आदि ऑपरेशन फिलहाल नहीं होंगे।

एसएन में दो बजे तक ओपीडी
एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी टाइम सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। यहां सभी तरह के ऑपरेशन किए जाएंगे। सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं बदस्तूर जारी रहेगी।
प्राइवेट डॉक्टर्स से मांगा सहयोग
डीएम प्रभु एन सिंह ने कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्राइवेट डॉक्टर अपनी ओपीडी का समय बढ़ाएं। ताकि सामान्य मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो।
ऑपरेशन की एक महीने की तारीख मिलेगी
जिला अस्पताल में मोतियाबिंद, अपेंडिक्स, पथरी सहित रोजाना 30 से 40 ऑपरेशन होते हैं। ऑपरेशन के लिए आठ से दस दिन की वेटिंग रहती है। यह अब एक महीना तक हो सकती है।