फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suraj Bhan beat Ajit Academy by two wickets

Agra News: सूरजभान ने अजीत अकादमी को दो विकेट से हराया

Mon, 04 May 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Suraj Bhan beat Ajit Academy by two wickets
जूनियर टैलेंट लीग
आगरा। अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी परिसर में आयोजित जूनियर टैलेंट लीग के छठे दिन सूरजभान क्रिकेट अकादमी ने अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हरा दिया। सूरजभान के कप्तान ओम वर्मा ने 27 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी प्राप्त किए। उन्हें मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

यह मुकाबला लीग के पहले सत्र का एक रोमांचक हिस्सा रहा। मुख्य अतिथि रेजोनेंस के निदेशक सुधीर सिंह और रवींद्र ने टॉस करवाया। अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाए। विराट ने 44, अर्पित ने 28 और अर्जुन पुंढीर ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजभान क्रिकेट अकादमी की टीम ने 28 ओवर में आठ विकेट खोकर 159 रन बना लिए। उन्होंने दो विकेट से मैच जीत लिया। अजीत अकादमी के जतिन ने तीन विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अजीत सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले के निर्णायक शम्मी अली और विजय बघेल, कमेंट्री का दायित्व देव पांडेय ने निभाया। स्कोरिंग लक्की ने की। इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. राजीव पचौरी, कोच जावेद शमीम, जेपी माथुर और नवीन गौतम का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed