फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   supply of piped natural gas will remain closed Due to shutdown in Tajganj area of Agra

Agra Big News: इस दिन 25 हजार घरों में बंद रहेगी पीएनजी सप्लाई, कर लें व्यवस्था, नहीं तो रहना पड़ेगा भूखा

Wed, 26 Apr 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 07:34 PM IST
सार

Agra Big News: आगरा में कंपनी के शटडाउन के चलते शुक्रवार को 25 हजार घरों में पीएनजी सप्लाई बंद रहेगी। इससे पहले खाना बनाने के लिए गैस की व्यवस्था कर लें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
supply of piped natural gas will remain closed Due to shutdown in Tajganj area of Agra
आगरा में 28 अप्रैल को बंद रहेगी पीएनजी सप्लाई - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को 25 हजार से अधिक घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सप्लाई बंद रहेगी। मदर स्टेशन सहित पांच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) पंप भी बंद रहेंगे। जीवनी मंडी में पीएनजी व सीएनजी लाइन की मरम्मत के लिए ग्रीन गैस लिमिटिड (गेल) ने 28 अप्रैल को सुबह सात से रात 10 बजे तक सप्लाई का शटडाउन लिया है।

विज्ञापन


शहर में पीएनजी के 75 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इन्हें भूमिगत पाइप लाइन के जरिए खाना पकाने के लिए गैस सप्लाई की जाती है। गेल ने पाइप लाइन मरम्मत व रखरखाव कार्य के लिए 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से 13 घंटे का क्लोजर लिया है। पीएनजी के मुख्य प्रबंधक परियोजना विनय भारद्वाज ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में 20 से 25 हजार घरों में सप्लाई बाधित रहेगी। जीवनी मंडी में गेल कर्मी लाइन पर काम करेंगे। इस दौरान ताजगंज से लेकर बरौली अहीर, ईदगाह और मधु नगर तक 50 से अधिक कालोनियों में गैस की सप्लाई नहीं होगी।

विज्ञापन

यहां बंद रहेगी पीएनजी सप्लाई

ताजनगरी फेस-वन, फेस-दो के अलावा वैभव नगर, शंकर ग्रीन, तोरा चौकी क्षेत्र, कलाल खेड़िया, पार्श्वनाथ पंचवटी, एडीए हाईट्स, पुष्पांजलि क्लाउड वैली, गुलमोहर डायनामिक, फतेहाबाद रोड, आरके पुरम, गनपति वर्ल्ड, शमसाबाद रोड, मारुति फोरेस्ट, इंन्दिरा पुरम, कोलक्खा, कावेरी विहार, नालंदा टाउन, निति बाग, नेहरू एंकलेव, मारति सिटी, रोहता, डायमंड सिटी, हंस गोपेश्वर धाम, इटौरा, नैनाना जाट, न्यू सुरक्षा विहार, डिफेंस एस्टेट, मधु नगर, चावली, बरौली अहीर, कृष्णा टाउन, जयपुरिया सनराइज, ईदगाह व आस-पास क्षेत्रों में पीएनजी सप्लाई बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को नहीं मिलेगी सीएनजी

ताजनगरी मदर स्टेशन के अलावा यमुना फिलिंग स्टेशन, झलक किशोरी फिलिंग स्टेशन और मैट्रो फिलिंग स्टेशन भी बंद रहेंगे। इन स्टेशनों की क्षमता प्रतिदिन 25 हजार किलोग्राम सीएनजी सप्लाई की है। करीब 10 हजार से अधिक सीएनजी वाहनों को गैस के लिए सिकंदरा व अन्य क्षेत्रों में छौड़ना पड़ेगा। सिकंदरा व अन्य क्षेत्रों में सीएनजी पंप खुले रहेंगे। शहर में 40 हजार से अधिक सीएनजी वाहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed