{"_id":"6a95dd0bacefffbbd60f0369","slug":"supply-department-lists-living-woman-as-dead-agra-news-c-421-1-khe1002-16122-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिंदा महिला को आपूर्ति विभाग ने दर्शा दिया मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिंदा महिला को आपूर्ति विभाग ने दर्शा दिया मृत
विज्ञापन
फोटो 1 खेरागढ़खेरागढ़ आपूर्ति विभाग द्वारा जीवित महिला को मृत दर्शा कर राशन कार्ड निरस्त,जीवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरागढ़। तहसील के आपूर्ति विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगनेर ब्लॉक के नयागांव की रहने वाली मीरा देवी पत्नी अनिल को विभागीय रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। अब वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए विभाग और तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
मीरा देवी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह रोजगार के सिलसिले में करीब तीन महीने तक गांव से बाहर रहीं। इस दौरान राशन नहीं लेने पर उनका राशन कार्ड विभागीय रिकॉर्ड में मृतक दर्शाकर निरस्त कर दिया गया। गांव लौटने पर जानकारी के बाद जब उन्होंने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया तो पोर्टल पर कार्ड की मुखिया की मृत्यु होना दिखाते हुए उनका आवेदन निरस्त कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बीते सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों से भी गुहार लगाई कि साहब मैं जिंदा आपके सामने खड़ी हूं, लेकिन आपूर्ति विभाग का रिकॉर्ड मुझे मृत बता रहा है। फिर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि ग्राम प्रधान ने भी लिखित रूप से महिला के जीवित होने और गांव में निवास करने की पुष्टि कर दी है। इसके बावजूद विभागीय रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया जा रहा है। नतीजतन महिला आज भी सरकारी खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित है।
मामले में गहनता से जांच कराने पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - आनंद कुमार, डीएसओ
-- -
समाधान दिवस में मिली शिकायत पर जांच हेतु आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- नरेंद्र गंगवार एसडीएम खेरागढ़
जांच का विषय...आखिर जीवित मीरा देवी को मृतक क्यों दिखाया गया?
तहसील खेरागढ़ में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा लोगों को मृत घोषित करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले राजस्व विभाग का ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक जीवित महिला गीता देवी को राजस्व अभिलेखों में मृत दिखाकर उसकी जमीन की वारिसी दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर दी गई थी। जिसकी जांच तहसीलदार द्वारा की जा रही है। अब लगभग उसी तरह का मामला तहसील में चर्चित रहने वाले आपूर्ति विभाग से सामने आया है, जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जांच का विषय है कि संबंधित अधिकारी ने क्यों और किन दस्तावेजों के आधार पर जीवित मीरा देवी को मृतक दर्शाया।