{"_id":"203eddb5fee5f6f6ac724a23e3014c66","slug":"supplies-drying-hand-pumps-too-bad-fair-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति ठप, हैंडपंप भी खराब, फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति ठप, हैंडपंप भी खराब, फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 12 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक में पेयजल किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। सोमवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जलकल विभाग पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रभावित क्षेत्रों में जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने, खराब पड़े हैंडपंपों और पानी की टंकियों को दुरुस्त करने की मांग की। जहां पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, उन क्षेत्रों में टैंकर से सप्लाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कार्यालय में महाप्रबंधक के न होने पर प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और भड़क गया। उन्होंने महाप्रबंधक की अनुपस्थिति में उनकी कुर्सी पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे भारी संख्या में संस्था के सदस्य वाटर वर्क्स स्थित जलकल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग बीस मिनट तक कार्यालय के बाहर हंगामा किया। इसके बाद जब ज्ञापन देने के लिए महाप्रबंधक मंजू गुप्ता के कार्यालय में पहुंचे तो वह नहीं मिलीं। इस पर प्रदर्शनकारियों ने उनके कक्ष के बाहर ही नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में संस्था के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, पूर्व पार्षद डा. अशोक अग्रवाल, वीके अग्रवाल, संध्या जोशी, अंशू शर्मा, ममता सिंघल, मनीषा शर्मा, हरिओम गोयल, नरेंद्र गुप्ता, सतेंद्र कुशवाह आदि शामिल रहे।
जल निगम कार्यालय पर फोड़े मटके
आगरा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के साथ-साथ फसलों की सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संजय प्लेस स्थित जल निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई ब्लॉकों का जल स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। इससे ग्रामीणों क्षेत्रों में पानी को लेकर संकट खड़ा हो रहा है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जल निगम कार्यालय पर मटके फोड़कर अपना रोष जाहिर किया। इस दौरान शिवम पचौरी, सहदेव शर्मा, लखन कुमार, देव सिंह नरवार, गौरव भार्गव, सत्य प्रकाश लोधी, गौरव सोलंकी, सतीश राजपूत आदि मौजूद थे।