फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supervisors will go from village to village and check the details of the sugarcane survey

Agra News: गांव-गांव जाकर गन्ना सर्वे का विवरण चेक करेंगे पर्यवेक्षक

Thu, 17 Jul 2025 09:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Supervisors will go from village to village and check the details of the sugarcane survey
कासगंज। गन्ना सर्वे पूरा होने के बाद अब गन्ना विभाग, किसान के द्वार अभियान 20 जुलाई से शुरू करेगा। इसमें पर्यवेक्षक गांव-गांव जाकर किसानों को उनके गन्ने का सर्वे एवं सट्टा दिखाएंगे। 30 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। विवरण गलत होने पर उसे मौके पर सही किया जाएगा। विभाग ने अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। 30 सितंबर तक बनाए गए सदस्यों को ही गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े दिखाएंगे। इसमें किसानों को उनके गन्ने के रकबा और गन्ना सट्टा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन आंकड़ों से यदि किसी बिंदु पर संबंधित किसान को कोई आपत्ति होगी तो कर्मचारी उसे रजिस्टर में दर्ज करके तुरंत निस्तारण करेंगे। कार्यक्रम में गन्ना विकास विभाग के पर्यवेक्षक एवं मिलों के कर्मचारी संयुक्त रूप से शामिल रहेंगे। पेराई सत्र 2025-26 के लिए 30 सितंबर 2025 तक बनाए गए सदस्यों को ही गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। गांव स्तरीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन के दौरान किसान निर्धारित शुल्क के साथ उपज वृद्धि का आवेदन भी कर सकेंगे। सट्टा प्रदर्शन के समय गन्ना किसानों को उन्नत गन्ना खेती के संबंध में तकनीकी जानकारियां भी दी जाएंगी
विज्ञापन




गन्ना अधिकारी करेंगे आकस्मिक निरीक्षण

जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना समितियों के सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, उपगन्ना आयुक्त एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। संयुक्त टीम के गांव में पहुंचने से पहले किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


किसान अपनी कृषि योग्य भूमि, गन्ने की प्रजाति, मोबाइल नंबर, बेसिक कोटा एवं बैंक खाता आदि महत्वपूर्ण विवरण की सही जानकारी कर ले। कोई विवरण गलत होने की स्थिति में पर्यवेक्षकों को आवश्यक दस्तावेज एवं प्रार्थना-पत्र देकर मौके पर ही अपडेट करा लें- ओम प्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed