फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supervisors and inspectors deployed for CBSE examination

Agra News: सीबीएसई परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक और निरीक्षक तैनात

Fri, 07 Feb 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Supervisors and inspectors deployed for CBSE examination
डॉ. राममोहन सिटीकोऑर्डिनेटर सीबीएसई।
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर की ओर से जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक और निरीक्षक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षाओं की निगरानी के लिए शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन को मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद और कासगंज का सिटी समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मैनपुरी में सीबीएसई परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 10वीं के 4281 एवं कक्षा 12 के 3020 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षाओं के सफल और शुचितापूर्ण संचालन के लिए केंद्र पर्यवेक्षकों और निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा नियुक्त निरीक्षक सभी केंद्रों के परीक्षा मानकों के अनुसार परीक्षाओं का संचालन करवाने के लिए निरीक्षण करेंगे। छात्रों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 10 बजे से पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed