{"_id":"69e5335e9956ca73dd01c86e","slug":"super-strikers-and-mahi-club-made-a-winning-start-to-the-power-cup-cricket-tournament-defeating-their-opponents-by-six-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1044-107537-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुपर स्ट्राइकर्स और माही क्लब का विजयी आगाज, पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, दोनों टीमों ने छह विकेट से प्रतिद्वंद्वी को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुपर स्ट्राइकर्स और माही क्लब का विजयी आगाज, पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, दोनों टीमों ने छह विकेट से प्रतिद्वंद्वी को दी शिकस्त
विज्ञापन
पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर जेबी स्पोर्ट्स हब की ओर से आयोजित पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन-2 का रविवार को धमाकेदार आगाज हुआ। पहले दिन हुए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। सुपर स्ट्राइकर्स और माही क्लब की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर जीत से आगाज किया।
पहले मैच में यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। टीम की ओर से सुरेंद्र सिंह ने 45, संतोष राणा ने 38 और गजेंद्र ओझा ने 36 रन बनाए। अंत में सतेंद्र सिंह ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स की शुरुआत संतुलित रही। आशीष ओमवीर ने शानदार नाबाद 58 रन बनाकर टीम की जीत की नींव रखी, जबकि जीतू यादव ने 48 रन की उपयोगी पारी खेली। अंत में देवाशीष (नाबाद 20) और राहुल शर्मा (18) के योगदान से टीम ने 19.1 ओवर में 168 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
दिन के दूसरे मुकाबले में फतेहाबाद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। अभिनय तोमर (45), कृष्ण कांत शर्मा (38) और यश पंडित (30) ने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। माही क्रिकेट क्लब की ओर से सुनील सरवन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
लक्ष्य का पीछा करते हुए माही क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जनार्दन राणा ने नाबाद 73 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, जबकि राहुल कपूर ने 48 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।