फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supected Covid Patient Died In District Hospital Etah

एटाः आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध की मौत से हड़कम्प, परिवार को सौंपा शव

Tue, 16 Jun 2020 03:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 16 Jun 2020 03:53 PM IST
सार

खांसी और सांस लेने की समस्या से ग्रसित था मरीज
 

विज्ञापन
Supected Covid Patient Died In District Hospital Etah
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

एटा के जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। दोपहर तक मृतक का शव आइसोलेशन वार्ड में रखा रहा। उच्चाधिकारियों से बात कर अस्पताल प्रशासन ने शव को सैनिटाइज कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी 46 वर्षीय एक अधेड़ सांस व खांसी की समस्या से ग्रसित थे। उनका इलाज शहर के एक नर्सिंग होम से चल रहा था। विगत 13 जून को हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम के चिकित्सक ने कोरोना के लक्षण बताकर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बाइक सवार भाइयों को अज्ञान वाहन ने रौंदा, दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। सोमवार की रात अधेड़ की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा उसका उपचार किया गया। लेकिन मंगलवार सुबह अधेड़ की वार्ड में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिजनों को दी गई। दोपहर तक अधेड़ के शव को लेकर अधिकारियों में विचार-विमर्श चलता रहा। इस दौरान उसका शव वार्ड में ही रखा रहा।

वार्ड में चिल्लाते रहे मरीज
आइसोलेशन वार्ड में 10 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। अधेड़ की मौत के बाद वार्ड में भर्ती अन्य मरीज शव को हटाने को लेकर चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया।

शोपीस बने वेंटिलेटर
जिला अस्पताल में बीते दिनों वायरस से ग्रसित व संदिग्ध मरीजों के लिए वेंटिलेटर लगाए गए हैं, लेकिन मंगलवार को अधेड़ की मौत हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं ले जाया गया। वार्ड में  भर्ती अन्य संदिग्ध ने बताया समय से अधेड़ को वेंटिलेटर मिल जाता तो जान बच सकती थी।

मेडिकल स्टोर पर बैठता था अधेड़
पीपल अड्डा निवासी अधेड़ शहर के एक नर्सिंग होम के बराबर में स्थित मेडिकल पर बैठ दवाओं की बिक्री करता था। उनकी मौत के बाद मेडिकल स्टोर पर कार्यरत कर्मचारी सकते में हैं।

आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। वह सांस रोग की समस्या से ग्रसित था। शव को सैनिटाइज कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। -डॉ अजय अग्रवाल, सीएमओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed