फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sunken road... a difficult journey; fear of accidents due to potholes.

Agra News: धंसी सड़क... मुश्किल सफर, गड्ढों से हादसे का डर

Fri, 18 Sep 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sunken road... a difficult journey; fear of accidents due to potholes.
फतेहाबाद फोटों।वाजिदपुर पुलिया से पहले बारिश से सर्विस रोड धंसने हुआ गड्ढा
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड बारिश के चलते कई जगह धंस गई है। वाजिदपुर पुलिया के पास सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्विस रोड पर कई स्थानों पर काफी समय से सड़क धंसी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

वाजिदपुर पुलिया के पास सर्विस रोड का एक हिस्सा बारिश के कारण धंसने से सड़क किनारे गहरा गड्ढा बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दिन में तो वाहन चालक किसी तरह इस गड्ढे को देखकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। तेज रफ्तार वाहन गड्ढे की चपेट में आने पर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में पलट सकता है। इससे बड़ा हादसा होने के साथ ही जनहानि की भी आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बारिश के कारण सड़क के अन्य स्थानों पर भी कटाव और धंसाव हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की स्थिति को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सर्विस रोड का निरीक्षण कराकर धंसे हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने और गहरे गड्ढे के आसपास सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पीएचसी जाने वाला कच्चा रास्ता बना दलदल
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगतपुरा में सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गया है। कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को भी इसी मार्ग से होकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना पड़ता है। करीब एक सप्ताह पहले इसी कीचड़ भरे रास्ते से शव यात्रा गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद जिम्मेदारों अधिकारियों में अफरातफरी मच गई थी। शिव ठाकुर, अनिल तोमर, रामनरेश तोमर, प्रमोद तोमर, लज्जाराम तोमर आदि ने संबंधित अधिकारियों से पीएचसी तक सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed