फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sun attacks, mercury reaches beyond 43 degrees

Agra News: रवि का वार, पारा पहुंचे 43 डिग्री के पार

Sun, 09 Jun 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sun attacks, mercury reaches beyond 43 degrees
कासगंज। जिले में रविवार को रवि का वार सुबह से ही शुरू हो गया। सूरज के आग उगलने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। कूलर, पंखा गरम हवा फेंकते रहे। दोपहर में अधिकतम पारा 43.1 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

जिले में गर्मी अपना लगातार सितम ढा रही है। रविवार को सुबह से ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया। सुबह सात बजे से ही मौसम में गर्मी बढ़ने लगी थी। इस समय न्यूनतम पारा 30.7 डिग्री रहा। समय बढ़ने के साथ पारा भी चढ़ना शुरू हो गया। सात से आठ बजे के बीच पारा सबसे तेजी से चढ़ा।
विज्ञापन

चार डिग्री पारा चढ़ गया, जिससे पारा 34.7 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे लोग गर्मी से बेहाल होने लगे। दोपहर 12 बजे तक ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया। इसके साथ चली गरम हवा से तपन बढ़ गई। पंखा, कूलर तक गरम हवा फेंकने लगे। लोग गर्मी से अकुलाहट महसूस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के तल्ख तेवर देख लोगों ने घरों में ही रहना उचित समझा। इससे बाजार की चहल पहल पर असर रहा। काफी संख्या में लोग बाजार में नजर आए। दोपहर तीन बजे तक पारे ने 43.1 डिग्री के आंकड़े को छू लिया। जिससे राह चलते लोगों के गर्मी से गले चटकने लगे। लोग पानी की तलाश में भटकने लगे। जिन लोगों के पास अपनी पानी की बोतल थी।

वे उसी में से पानी पीकर गला तर करने की कोशिश करते रहे। तपन से बचने के लिए हर कोई अपनी तरह से इंतजाम करता रहा। एक घंटे तक पारा इसी लेवल पर बना रहा। सांय के समय सूरज जब अस्त हुआ तब कहीं जाकर पारा गिरने पर तपन से राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed