फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sumit gupta in mathura said he is not feared of dawood ibrahim

दाऊद इब्राहिम से नहीं डरता ये इंसान, अंडरवर्ल्ड से यूं लड़ रहा जंग

Mon, 13 Nov 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 13 Nov 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
sumit gupta in mathura said he is not feared of dawood ibrahim
सु‌म‌ित गुप्‍ता - फोटो : अमर उजाला
मुझे दाऊद से कोई डर नहीं लगता है। मेरे पिता और भाई सेना में थे और देश पर कुर्बान हो गए। मैं आतंकी की जायदाद खरीद कर आतंक के खिलाफ लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा। यह संकल्प रविवार को मुंबई से वृंदावन आए सुमित गुप्ता ने दोहराया। वे वृंदावन में बिहारीजी के दर्शन करने आए थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुमित गुप्ता ने कुछ दिन पूर्व आतंकी दाऊद की नीलाम होने वाली संपत्ति को खरीदा था। सुमित ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने वर्ष 1998 में आतंकी दाऊद की नीलाम हुई छह संपत्तियों को खरीदा था। इनमें से तीन को बेच दिया। 
विज्ञापन


दो पर केस चल रहा है और एक में खुद रह रहा हूं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आतंकी की संपत्ति खरीदी थीं तो दाऊद ने उन्हें धमकी दी और हमला भी कराया, लेकिन वे पीछे नहीं हटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित ने बताया कि उनके पिता सुरेश गुप्ता कर्नल और भाई विवेक गुप्ता मेजर थे। आगामी 14 नवंबर की नीलामी में भी वह दाऊद की संपत्ति खरीदेंगे। सुमित गुप्ता पेशे से पत्रकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed