{"_id":"6642066699896d371c0a0689","slug":"sumit-became-district-topper-by-getting-966-marks-in-cbse-12th-agra-news-c-163-1-sagr1017-116804-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीबीएसई 12वीं में 96.6% अंक पाकर सुमित बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीबीएसई 12वीं में 96.6% अंक पाकर सुमित बने जिला टॉपर
Mon, 13 May 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 May 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) का परिणाम सोमवार को आया। 12वीं में टयूलिप पब्लिक स्कूल के छात्र सुमित यादव टॉपर बने। इन्होंने 96.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जबकि डाॅ. लोकमन दास पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशू 96.40 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा तुष्टि वार्ष्णेय ने 96 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। टॉप-10 की सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। 6 छात्राओं और 4 छात्रों को स्थान मिला।
टॉप-10 की बात की जाए तो सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राएं हनी पालीवाल व खुशी जैन 95.60 और लिमरा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिदा शेख 95.60 अंक पाकर शामिल होने में कामयाब रहीं हैं। इनके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर की ही निधि, प्रज्ज्वल पाठक, लक्ष्य शर्मा और नीरज 95 फीसदी अंक पाने में सफल रहे हैं। इनमें 6 छात्राएं और 4 छात्र हैं जो टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनके बेहतर प्रदर्शन से विद्यालयों के साथ ही परिजन ने बधाई दी।
मेधावी छात्र-छात्राओं को घरों पर पहुंचकर शुभचितकों की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराने वालों का तांता लगा रहा। वहीं विद्यालयों में अधिक अंक पाने में सफल रहे छात्र-छात्राओं का सहपाठियों ने भी मनोबल बढ़ाने का काम किया। इनके साथ फोटो खिंचाए और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं।