फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suicide at home,suicide news,EID 2021,EID 2021 kasganj,Suicide on Eid,Suicide on Eid kasganj,Suicide kasganj

आपसी विवाद में दंपति ने जहर खाकर दी जान, ईद की खुशियां बदलीं मातम में

Fri, 14 May 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
suicide at home,suicide news,EID 2021,EID 2021 kasganj,Suicide on Eid,Suicide on Eid kasganj,Suicide kasganj
गंजडुंडवारा(कासगंज)। क्षेत्र के गांव समसपुर में शुक्रवार सुबह आपसी विवाद में दंपति ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पति पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। महिला पक्ष से किसी ने तहरीर भी नहीं दी।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के गांव भरसौली जंगल निवासी आजम की शादी छह माह पूर्व गंजडुंडवारा के गांव समसपुर निवासी खुशनसीब से हुई थी। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि मायके में रह रही खुशनसीब और ससुराल में रह रहे उसके पति आजम ने जहर खाल लिया है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह मौके पर पहुंचे। दंपति को उपचार के लिए भेजा। गंजडुंडवारा के निजी चिकित्सालय में पहुंचने से पहले ही खुशनसीब ने दम तोड़ दिया, जबकि आजम को उपचार के लिए कासगंज के चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि पति पत्नी के बीच शुक्रवार सुबह किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी के चलते दोनों ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा पुलिस ने पत्नी खुशनसीब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ढोलना थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने भरसौली जंगल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आजम परिजनों की ओर दी गई तहरीर के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी पक्ष की ओर से गंजडुंडवारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि पति पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में मृतक के पिता शाकिर ने स्पष्ट किया है कि उनका बेटा शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के साथ गांव समसपुर में ही रह रहा था। आपसी विवाद के चलते दोनों ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदलीं ईद खुशियां
गंजडुंडवारा (कासगंज)। ईद का चांद दिखाई देने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग पर्व की खुशियों में मशगूल थे। इन खुशियों में गांव समसपुर की की खुशनसीब और गांव भरसौली जंगल के आजम का परिवार भी शामिल था। लेकिन दोनों ही परिवारों में शुक्रवार की सुबह मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। आपसी विवाद में खुशनसीब और आजम ने जहरखा लिया। उसके बाद तो जैसे ही दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। संवाद
ससुराल में ही थी ननिहाल
गंजडुंडवारा के कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि आजम की ससुराल भी समसपुर में थी और ननिहाल भी। वह अधिकतर ससुराल में रहता था और कभी कभी ननिहाल भी चला जाता था। आजम की पत्नी अपने वृद्ध पिता के पास रहती थी, जबकि उसका भाई अलग रहता था। खुशनसीब के परिवार से कोई प्रार्थना पत्र मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

गांव समसपुर में दंपति ने जहर का खा लिया। इससे दोनों की जान चली गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना का कारण आप आपसी विवाद बताया गया है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि मामले की गहनता से जांच करें। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed