{"_id":"607dcbf48ebc3ebf415d4eb6","slug":"suhaganagari-is-struggling-with-water-crisis-agra-news-agr4891461103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के संकट से जूझ रही सुहागनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के संकट से जूझ रही सुहागनगरी
विज्ञापन
पानी की समस्या के चलते नगर निगम के टैंकर से पानी भरते क्षेत्रीय लोग
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पारा चढ़ने के साथ ही शहर में पानी का संकट शुरू हो गया है। सोमवार को शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोग सुबह से खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश में भटकते रहे। कहीं पाइपलाइन न होने के कारण लोगों को पानी मयस्सर नहीं हुआ तो कहीं खराब नलकूप के कारण पानी के संकट का सामना करना पड़ा।
नगला पान के साथ-साथ कोटला रोड श्रीपाल कालोनी में सोमवार को पानी की आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में लोग सुबह से खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश में भटकते नजर आए। तिलक नगर में भी गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने के कारण जलकल विभाग ने टैंकर भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया।
मोढ़ा गांव के समीप लगा नलकूप रविवार शाम खराब हो गया। ऐसे में रसूलपुर पानी की टंकी को दी जाने वाली आपूर्ति बाधित हो गई। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के पीछे नलकूप खराब होने के कारण जैन नगर क्षेत्र में पानी का भीषण संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
आजाद नगर वाल्मीकि बस्ती, लेबर कालोनी नई आबादी में पहले से ही पानी का संकट था। दतौजी में सोमवार को नलकूप खराब होने से पानी का संकट और गहरा गया। रामनगर क्षेत्र में भी लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा।