फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sugar stock registers summoned; notices issued to 57 traders.

Agra News: चीनी के स्टॉक रजिस्टर तलब, 57 व्यापारियों को नोटिस जारी

Sun, 23 Aug 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sugar stock registers summoned; notices issued to 57 traders.
मोतीगंज में शनिवार को चीनी गोदाम में स्टॉक की जांच करते जिला खाद्य विपणन एवं पूर्ति विभाग की टी
आगरा। त्योहारी सीजन में चीनी की मिठास महंगी करने वाले जमाखोरों पर शनिवार से शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अब कोई भी डीलर, रिटेलर या थोक व्यापारी किसी भी स्थान पर 4,000 क्विंटल से अधिक चीनी स्टॉक नहीं रख सकेगा। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने नोटिस जारी कर 57 चीनी व्यापारियों से स्टॉक रजिस्टर तलब किए हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त रणवीर प्रसाद के आदेश पर जिला स्तर पर विपणन और आपूर्ति विभाग की टीम बनाई गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि नए आदेश के तहत कोई भी व्यापारी स्टॉक प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक का भंडारण नहीं करेगा। 30 नवंबर तक यह पाबंदी लागू रहेगी।
विज्ञापन

सभी व्यापारियों को भारत सरकार के पोर्टल foodstock.dfpd.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। हर शुक्रवार को उन्हें अपने स्टॉक की एक-एक किलो चीनी का ब्योरा अपडेट करना होगा। फिर इसका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम मनीष बंसल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान गोदाम के वास्तविक स्टॉक और पोर्टल पर घोषित आंकड़ों में अंतर मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के स्टॉक को इस दायरे से बाहर रखा गया है।

------

2178 मीट्रिक टन स्टॉक घोषित

जिले में 57 चीनी कारोबारियों ने 2178 मीट्रिक टन स्टॉक घोषित किया। चीनी का थोक भाव 6,200 रुपये प्रति क्विंटल है। संयुक्त टीम घोषित स्टॉक का गोदामों में जाकर सत्यापन करेगी। गड़बड़ी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed