{"_id":"6a8fc6221aa4427ac0080621","slug":"sugar-prices-fall-in-agra-retail-prices-remain-high-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन से पहले बड़ी राहत: चीनी हो गई इतनी सस्ती, रेट सुनकर रह जाएंगे हैरान; आम लोगों को फिर भी नहीं फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन से पहले बड़ी राहत: चीनी हो गई इतनी सस्ती, रेट सुनकर रह जाएंगे हैरान; आम लोगों को फिर भी नहीं फायदा
Thu, 27 Aug 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:37 AM IST
सार
रक्षाबंधन से पहले आगरा के थोक बाजार में तीन दिनों में चीनी के दाम करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल गिरकर 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। थोक कीमत घटने के बावजूद फुटकर बाजार में ग्राहकों को पुरानी दरों पर चीनी मिल रही है, जिस पर व्यापारियों ने मुनाफाखोरी और सट्टेबाजी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थोक बाजार में पिछले तीन दिनों के भीतर चीनी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कीमतें 500 रुपये प्रति क्विंटल तक लुढ़क गई हैं। इस राहत का फायदा आम उपभोक्ताओं की जेब तक नहीं पहुंच रहा है, क्योंकि फुटकर बाजार में दुकानदारों की मनमानी और मुनाफाखोरी अब भी बेरोकटोक जारी है।
आगरा शुगर एंड खंडसारी एसोसिएशन अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के अनुसार थोक मंडी में इस समय चीनी का भाव 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। करीब 500 रुपये भाव टूटा है। इसके बावजूद फुटकर दुकानदार ग्राहकों से पुरानी दरें ही वसूल रहे हैं। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि थोक बाजार में दाम गिरने के बाद भी परचून की दुकानों पर चीनी के दाम कम न होने से लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
कीमतों में अचानक आए इस उतार-चढ़ाव को लेकर थोक व्यापारियों ने चिंता जताई है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में सट्टेबाजों की सक्रियता के कारण दामों में अस्थिरता का माहौल है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर का कहना है कि चीनी गोदामों में रखे स्टॉक का साप्ताहिक सत्यापन किया जा रहा है। सबको पोर्टल पर स्टॉक फीड करना होगा फिर उसका मिलान होगा। उन्होंने कहा कि फुटकर और किराना दुकानों पर भी चीनी स्टॉक का सत्यापन होगा।