फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sugar cane,sugar mil trile start

तैयारियां: शुरु हुआ चीनी मिल का ट्रायल, पर्व के बाद गन्ना पेराई की तैयारी

Mon, 09 Nov 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
sugar cane,sugar mil trile start
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। चीनी मिल के लिए गन्ने का लक्ष्य आवंटित होते ही मिल ने गन्ना पेराई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल चीनी मिल का ट्रायल शुरू किया गया है। यदि ट्रायल में सबकुछ ठीक रहा तो दीपावली के बाद मिल में गन्ना की पेराई शुरू हो जाएगी। हालांकि बॉयलर पूजन के बाद से अब तक मिल के संसाधन निरीक्षण में दुरुस्त पाए गए हैं।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल में गन्ना खरीद के लिए लक्ष्य आवंटन शासन द्वारा कर दिया गया है। लक्ष्य आवंटन के बाद अब चीनी मिल भी गन्ने की पेराई के लिए तैयारी में हैं। मिल में 1 नवंबर को बॉयलर पूजन हो चुका है, अब मिल में ट्रायल शुरू कर दिया गया है। मिल का चक्का प्रतिदिन घुमाया जाएगा। यह ट्रायल इसलिए किया जा रहा है कि कहीं भी गन्ना खरीद प्रभावित न हो और किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। न्यौली चीनी मिल एवं गन्ना विभाग के अधिकारी आपस में संपर्क बनाकर व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। दीपावली पर्व के बाद चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू कर दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से -
- 7446 हेक्टेयर क्षेत्रफल गन्ना खरीद का मिला है लक्ष्य
- 54 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य हुआ है तय
- 8000 किसान अब तक करा चुके हैं पंजीकरण
वर्जन:
न्यौली चीली मिल में ट्रायल चल रहा है। जैसे ही चीनी मिल पेराई शुरू करेगी तभी गन्ने की खरीद भी शुरू करा दी जाएगी। तैयारियाें पर नजर रखी जा रही है। - ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने मिल का बॉयलर पूजन करा लिया है। ट्रायल कराया जा रहा है। मिल पेराई के लिए तैयार है। दीपोत्सव के बाद गन्ने की खरीद शुरू हो जाएगी। - एसपी सिंह, महाप्रबंधक चीनी मिल न्यौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed