{"_id":"6341419a7caf75210e0dd302","slug":"sudden-death-of-home-guard-of-traffic-operation-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ट्रैफिक संचालन के दौरान सड़क पर बेहोश होकर गिरा होमगार्ड, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ट्रैफिक संचालन के दौरान सड़क पर बेहोश होकर गिरा होमगार्ड, मौत
Sat, 08 Oct 2022 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:53 PM IST
सार
बिजलीघर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड ट्रैफिक संचालन कर रहे थे। अचानक ही वे बेहोश होकर गिर गए। साथियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिजलीघर चौराहे पर शनिवार सुबह ट्रैफिक संचालन कर रहे होमगार्ड लक्ष्मण सिंह (54) अचानक गिर पड़े। हालत बिगड़ती देखकर साथी होमगार्ड उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। घटना से विभाग में शोक है। जानकारी पर परिजन आ गए। चिकित्सकों ने हृदयाघात से मौत होना बताया है।
फतेहपुर सीकरी के नगला कोरई निवासी होमगार्ड लक्ष्मण सिंह की ड्यूटी एक अक्तूबर से बिजली घर चौराहे पर थी। परिजन ने बताया कि सुबह छह बजे घर से निकले थे। आठ बजे चौराहे पर ड्यूटी शुरू की। उनके साथ होमगार्ड राजेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह भी थे। सभी ने साथ खाना खाया। सुबह करीब 10:15 बजे लक्ष्मण सिंह अचानक सड़क पर गिर गए। साथी होमगार्ड दौड़ पड़े। उन्हें एक वाहन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ थाना रकाबगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात आया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।