फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sucide

बहन की डांट से नाराज सातवीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 21 Jun 2022 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
sucide
बहन की डांट से नाराज सातवीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन

बिना बताए जामुन तोड़ने चला गया था, पुलिस को सूचना दिए बिना घरवालों ने किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। घर से बिना बताए जामुन तोड़ने गए भाई को बहन ने डांट दिया। इससे नाराज होकर कक्षा सात के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत गांव अली नगर कैंजरा निवासी अमर सिंह कारखाने में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे करीब उसका 13 वर्षीय बेटा आनंद कारखाने में खाना देने के बाद घर पर बिना बताए जामुन त़ोड़ने चला गया। जब वह घर पहुंचा तो बहन ने डांट दिया। इसके बाद आनंद ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। बहनों ने जब कमरे के अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जुटे और शव को फंदे से उतारा। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed