{"_id":"62b0be8ad76ce955a11cf87f","slug":"sucide-tundla-news-agr5375530191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की डांट से नाराज सातवीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की डांट से नाराज सातवीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की डांट से नाराज सातवीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान
बिना बताए जामुन तोड़ने चला गया था, पुलिस को सूचना दिए बिना घरवालों ने किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। घर से बिना बताए जामुन तोड़ने गए भाई को बहन ने डांट दिया। इससे नाराज होकर कक्षा सात के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत गांव अली नगर कैंजरा निवासी अमर सिंह कारखाने में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे करीब उसका 13 वर्षीय बेटा आनंद कारखाने में खाना देने के बाद घर पर बिना बताए जामुन त़ोड़ने चला गया। जब वह घर पहुंचा तो बहन ने डांट दिया। इसके बाद आनंद ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। बहनों ने जब कमरे के अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जुटे और शव को फंदे से उतारा। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने जानकारी से इनकार किया है।