फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such items found in a luxury car for New Year celebrations you will be shocked to know

UP: नए साल के जश्न के लिए लग्जरी कार में मिला ऐसा सामान...जानेंगे तो हिल जाएंगे, कीमत सुन पुलिस के छूटे पसीने

Wed, 01 Jan 2025 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 08:02 AM IST
सार

नए साल के जश्न के लिए ऐसा सामान लाया गया, जिसे चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने पकड़ा, तो हैरान रह गई। लग्जरी कार के अंदर से पुलिस ने दो करोड़ की कोकीन और हेरोइन पकड़ी। इसके साथ ही सात तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Such items found in a luxury car for New Year celebrations you will be shocked to know
पकड़े गए आरोपी और बरामद कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नए वर्ष का जश्न नशे के साथ मनाने की तैयारी थी। इसके लिए सात आरोपियों का गिरोह 475 ग्राम कोकीन व 667 ग्राम हेरोइन तस्करी में लगा था। एटा, आगरा और हाथरस जिलों में होने वाली न्यू इयर पार्टियों में इन मादक पदार्थों को खपाना था। आगरा की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और जलेसर पुलिस ने 2 करोड़ की कोकीन, हेराेइन सहित 7 तस्करों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सर्दी के चलते डीएम का आदेश: 12वीं तक के सभी स्कूलों का विशेष अवकाश घोषित, ये विद्यालय 14 जनवरी तक रहेंगे बंद
विज्ञापन



 
Trending Videos

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ऑपरेशनल आगरा जोन व जलेसर पुलिस ने सूचना के आधार पर जलेसर कस्बा के आगरा चौराहे पर सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग की। इस दौरान एक टाटा सफारी और बाइक रोकने का इशारा किया तो चालक ने भगाने का प्रयास किया। दोनों टीमों के आगे यह भाग नहीं पाए। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि पुलिस ने जांच करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 475 ग्राम कोकीन व 667 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से एक टाटा सफारी कार, एक बाइक, 7 मोबाइल फोन, 820 रुपये और काफी संख्या में क्रेडिट कार्ड भी मिले हैं।

 
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी शैलेश निवासी करीमपुर भुर्रका थाना सिकंदराराऊ ने बताया कि हम सभी लोग एक सिंडीकेट के रूप में काम करते हैं। हमारा रिश्तेदार पिंकू निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ गिरोह का सरगना है जो हम लोगों को कोकीन और हेरोइन बेचने के लिए देता था। मैं एंबुलेंस चलाता हूं। आगरा शहर में रामबाग चौराहे पर कुछ समय पहले मेरी मुलाकात सुधीर नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसी ने तल्पी धंधूपुरा निवासी गुरुदयाल से मेरी मुलाकात कराई थी, जिसने कई बार मुझे स्मैक व कोकीन आदि की सप्लाई की थी। यह माल भी गु्रुदयाल के कहने पर पिंकू ने आसाम से मंगाया था।

 
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुदयाल, शैलेश के साथ ही सीटू निवासी विश्नीपुर, आशीष निवासी गोलनगर और महेश निवासी चिरगवां थाना जलेसर, संजीव निवासी नगला विजन थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस और मुकेश निवासी किशनपुर थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। वहीं पिंकू और सुधीर फरार हैं।


 

टीम को 50 हजार का इनाम
एसएसपी ने बताया कि बड़ी सफलता प्राप्त करने वाली एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ऑपरेशनल आगरा जोन व जलेसर पुलिस टीम को डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी ने 50000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed