फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such brutality towards disabled teenager Pen inserted in private part doctors shocked to see condition

दिव्यांग किशोर से ऐसी बर्बरता: प्राइवेट पार्ट में डाला पेन, फिर की घिनौनी हरकत; हालत देख डॉक्टर भी कांप गए

Thu, 29 Feb 2024 07:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 07:50 PM IST
सार

दिव्यांग किशोर से हैवानियत की हदों को पार कर दिया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया। वो चीखता रहा लेकिन दरिंदों ने उसे नहीं छोड़ा। उसके साथ कुकर्म किया, जिससे किशोर की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। 
 

विज्ञापन
Such brutality towards disabled teenager Pen inserted in private part doctors shocked to see condition
ऑपरेशन कर निकाला गया पेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय दिव्यांग किशोर से कुकर्म कर निजी अंग में पेन डाल दिया गया। पेन पेट में पहुंचने की वजह से किशोर की हालत बिगड़ गई। पिता ने डॉक्टर को दिखाया। ऑपरेशन के बाद पेन निकाला गया। मामले में पिता ने जमीन विवाद में रिश्तेदार पांच लोगों पर ही घिनौनी हरकत का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

किशोर के माता-पिता मजदूरी करते हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा मूक-बधिर है। 5 फरवरी की शाम तकरीबन पांच बजे बेटा घबराता हुआ घर आया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस पर उससे बात की। मगर, कुछ पता नहीं चल सका। इस दिन के बाद से ही बेटे की तबीयत खराब रहने लगी। शहीद नगर स्थित एक अस्पताल में बेटे को दिखाया। जांच में पता चला कि उसके पेट में कोई वस्तु है। इस कारण पेट में दर्द हो रहा है। डॉक्टर ने इलाज के लिए मना कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे दूसरे अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने आपरेशन किया। किशोर के पेट से एक पेन निकला। चिकित्सक ने परिजन को बताया कि यह पेन गुप्तांग से डाला गया था। कुछ ठीक होने पर बेटे से जानकारी की। आरोप है कि परिवार के लोगों ने ही घिनौनी हरकत की थी। इन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बेटे के गुप्तांग से पेन डाल दिया।
विज्ञापन

पांच के खिलाफ मुकदमा
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। वादी ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, वह उसके चचेरे भाई हैं। इन लोगों से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट और तहसील में जमीन व फौजदारी के मुकदमे चल रहे हैं। घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। डॉक्टर से भी राय ली जाएगी। किशोर से भी एक्सपर्ट के माध्यम से पूछताछ करेंगे। उसके बयान दर्ज होंगे। मामला पाक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed