फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such a way to withdraw money from ATM what cunning people told even police got confused

Agra: एटीएम से नोट निकालने का ऐसा तरीका...शातिरों ने जो बताया, पुलिस का भी ठनक गया माथा

Mon, 14 Apr 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 09:54 AM IST
सार

पुलिस ने ऐसे दो शातिरों को गिरफ्तार किया, जो एटीएम मशीन में सनमाइका फंसाकर नोट निकालने में माहिर हैं। शातिरों का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान है।  
 

विज्ञापन
Such a way to withdraw money from ATM what cunning people told even police got confused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटीएम से नोट निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कमला नगर पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के सदस्यों से मशीन खोलने की चाबी, एक डबल साइड टेप, दो काली सनमाइका,दो एटीएम कार्ड और नकदी मिली है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष निशामक त्यागी ने बताया कि केनरा बैंक के कर्मचारी ने 2 अप्रैल को थाने में शिकायत की थी, कि बाईपास स्थित केनरा बैंक के एटीएम से छेड़खानी की गई है। मशीन से नोट निकालने पर धनराशि अकाउंट से कट रही है लेकिन ग्राहकों को नोट नहीं मिल रहे। तीन लोगों ने बैंक में यह शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें मालूम हुआ कि दो अज्ञात लोगों ने मशीन के कैश निकासी द्वार पर काली प्लेट लगाई थी, यह प्लेट सनमाइका की होती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Ambedkar Jayanti 2025: भीमनगरी का भव्य आयोजन, आगरा में हुआ रूट डायवर्जन; इन मार्गों पर न जाएं...
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इससे नोट निकालते वक्त एटीएम के बाहरी दरवाजे और प्लेट के बीच फंस जाते हैं। पुलिस ने ऋषि कुमार निवासी औंछा, मैनपुरी और विपिन कुमार औंछा, मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मशीन खोल कर सनमाइका लगा दिया करते थे। जिससे नोट निकलने से पहले मशीन में फंस जाते थे। नकदी निकालने वाला जैसे ही एटीएम से बाहर जाता हैं, वह मशीन खोलकर रुपये निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -  Karni Sena: भगवा पगड़ी और युवाओं के हाथों में लहराती तलवारें, करणी सेना यानी नई सियासत की आहट

 

बेलनगंज में भी एटीएम में की थी छेड़खानी
बेलनगंज स्थित एक निजी बैंक के एटीएम को भी मार्च में तोड़ने का प्रयास किया गया था। इस वारदात को करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। इस मामले में करीब एक माह बाद रिपोर्ट लिखी गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed