फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such a dirty act was done with a foreign female tourist near Taj she scared Police caught accused

Agra: ताज के पास विदेशी महिला पर्यटक से इतनी गंदी हरकत, सहम गई वो...पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sun, 06 Apr 2025 07:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Apr 2025 07:27 AM IST
सार

ताजमहल देखने आई विदेशी महिला पर्यटक से युवक ने गंदी हरकत कर डाली। इस कृत्य से महिला पर्यटक सहम गई। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

विज्ञापन
Such a dirty act was done with a foreign female tourist near Taj she scared Police caught accused
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का दीदार करने आई देखने आई चेक रिपब्लिक की महिला पर्यटक को आगरा में कटु अनुभव का सामना करना पड़ा। पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास एक युवक ने पहले उसे छूने का कोशिश की। विरोध करने पर अश्लील हरकत करने लगा। विदेशी पर्यटक ने थाना पर्यटन पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी करन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: गर्मी से बुरा हाल...ताजमहल देखने आए छह पर्यटक चक्कर खाकर गिर पड़े, विदेशी भी रहे परेशान
विज्ञापन



 

पार्किंग में हुई घटना
पुलिस ने बताया कि चेक रिपब्लिक की युवती अपने ग्रुप के साथ भ्रमण करने आगरा आई थी। घटना 3 अप्रैल की है। युवती ने पर्यटन पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों का पश्चिमी गेट की पार्किंग पर इंतजार कर रही थी। आसपास दोपहर में लोग भी कम थे। तभी एक युवक आया और छेड़खानी करने लगा। उसे छूने की कोशिश की, विरोध करने पर हट गया। कुछ दूर जाकर फिर से वही हरकतें करने लगा।

ये भी पढ़ें -  UP: हेलिकाॅप्टर से छलांग के दौरान पैराशूट में आई खामी...वारंट अफसर की माैत, जवानों को दे रहे थे ट्रेनिंग


 

पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर दबोचा आरोपी
वह सहम गईं। पार्किंग की ओर जाकर अपने साथियों को बताया। इसके बाद साथियों ने गाइड की मदद से घटना के बारे में पर्यटन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पर्यटन पुलिस ने शोहदे की तलाश के लिए ताजमहल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एक फुटेज में अश्लील हरकत करने वाला युवक नजर आ गया। उसे पहचान लिया गया। वह तांगा स्टैंड, ताजगंज का रहने वाला करन था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed