{"_id":"693182630d4cc363d3085fcc","slug":"substandard-khoya-supply-from-roadways-bus-in-agra-team-destroyed-280-kg-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोडवेज बस से हो रही थी नकली खोआ की तस्करी, टीम ने 280 किलो कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोडवेज बस से हो रही थी नकली खोआ की तस्करी, टीम ने 280 किलो कराया नष्ट
Thu, 04 Dec 2025 06:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 04 Dec 2025 06:15 PM IST
सार
रोडवेज बस से नकली खोआ की तस्करी का मामला सामने आया है। टीम ने कार्रवाई करते हुए 280 किलो खोआ नष्ट कराया। इसकी कीमत करीब 56 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
टीम ने नष्ट कराया खोआ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में खाद्य विभाग ने ईदगाह स्टैंड पर रोडवेज बस से नकली खाेआ की तस्करी पकड़ी है। इसे पलवल भेजा जा रहा था। टीम ने बस से खोआ जब्त करते हुए मोबाइल लैब में जांच कराई। वह असुरक्षित पाया गया, इसमें स्टार्च और रिफाइंड मिला हुआ था। इसे नष्ट करा दिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस (यूपी78-जेटी 3634) से नकली पनीर की दिल्ली और पलवल में तस्करी हो रही है। इस पर सुबह 11.45 बजे टीम ने ईदगाह स्टैंड से दिल्ली जा रही रोडवेज बस को रुकवाकर जांच की।
इसमें चार बोरियों में 10-10 किलो वजनी खोआ के 28 पैकेट मिले। इसमें मक्खी-मच्छर मरे हुए पड़े थे। परिचालक अखिलेश से खोआ के मालिक के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मालिक को नहीं जानता है। बस स्टैंड पर एक युवक आया और उसने अपने फोन नंबर देते हुए कहा कि ये खोआ पलवल पहुंचा देना। वहां से उसका साथी इसे लेकर चला जाएगा।
विज्ञापन
उपलब्ध फोन नंबर पर जब परिचालक की संबंधित व्यक्ति से बात कराई तो वह नहीं आया। मुनादी कराने के बाद विभाग की मोबाइल लैब में खोआ की जांच की तो ये असुरक्षित पाया गया। इसमें स्टार्च और रिफाइंड मिला हुआ था। ये नकली था और सेहत के लिए खतरनाक था। इस पर खोआ नष्ट करा दिया है। इसकी कीमत 56 हजार रुपये थी।
परिवहन विभाग के आरएम ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बस में बिना मालिक के किसी का सामान लेना नियमों के खिलाफ है। इस मामले की वह जांच कराते हैं।
सहालग में हो रही कालाबाजारी
शादी-समारोह के चलते मिलावट माफिया नकली खाद्य सामग्री खपा रहे हैं। खाद्य विभाग ने बीते महीने में 11 क्विंटल नकली पनीर और दूध पकड़ा है। इनको डेयरी पर खपाया जा रहा था। टीम ने खेरागढ़ में नकली दूध बनाने का प्लांट भी पकड़ा था। इनको नष्ट कराते हुए कार्रवाई भी की है।