{"_id":"62017f3bd892c153d6423dbc","slug":"subedar-major-sanjay-chahar-of-akola-passed-away-agra-news-agr5236071185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकोला के रहने वाले सूबेदार मेजर संजय चाहर का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकोला के रहने वाले सूबेदार मेजर संजय चाहर का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकोला। क्षेत्र के गांव नगला श्याम निवासी सेना में सूबेदार मेजर संजय चाहर (45) का रविवार की रात दिल का दौरा पड़ने से महाराष्ट्र के अहमदनगर में निधन हो गया। सोमवार की सुबह फोन करके सेना के अधिकारियों ने घरवालों को यह जानकारी दी।
सूबेदार मेजर के छोटे भाई विक्रम सिंह के मुताबिक सेना के अधिकारी फोन पर बताया कि संजय चाहर रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सोमवार की सुबह सेवादार चाय देने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने उच्चाधिकारियों को बताया। इस पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो संजय बिस्तर पर मृत मिले। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को घर आना बताया गया है।
परिजनों ने बताया कि संजय चाहर पुत्र हरी सिंह सेना के आर्म्ड फोर्स में महाराष्ट्र के अहमद नगर में सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे। वे अगस्त 1993 में जवान के पद पर भर्ती हुए थे। एक सितंबर 2021 को प्रोन्नति होकर सूबेदार मेजर बने थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई विक्रम कुमार खेती करते हैं। संजय के दो पुत्री ऊषा (22) और प्रिया (20) व एक बेटा गौरव (18) हैं। पिता हरी सिंह चाहर भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। घरवालों ने बताया कि रविवार की रात अंतिम बार उनकी फोन पर पत्नी स्नेहलता से बात भी हुई थी।