{"_id":"66a47253cafc676e62039370","slug":"sub-inspector-s-pistol-goes-missing-bateshwar-outpost-in-charge-and-constable-suspended-acp-will-investigate-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की पिस्टल हुई गायब: बटेश्वर चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित, एसीपी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की पिस्टल हुई गायब: बटेश्वर चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित, एसीपी करेंगे जांच
Sat, 27 Jul 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:36 AM IST
सार
बाह थाने के मालखाने से आखिर दरोगा की पिस्टल कहां गायब हो गई। काफी प्रयास के बाद भी सरकारी पिस्टल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
पिस्टल हुई गायब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बाह थाने के मालखाने से पिस्टल गायब होने के मामले में बटेश्वर चौकी प्रभारी राजाबाबू यादव और सिपाही अमित कुमार को निलंबित किया गया है। गैरहाजिर सिपाही की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बाह थाने के हेड मोहर्रिर वीरेश कुमार का कानपुर नगर तबादला होने के बाद नए हेड मोहर्रिर अवधेश कुमार को चार्ज सौंपते समय इसका खुलासा हुआ था। बटेश्वर चौकी प्रभारी राजाबाबू यादव को आवंटित पिस्टल गायब थी। डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने बाह के एसीपी गौरव सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के बाद बटेश्वर चौकी प्रभारी राजाबाबू यादव ने पिस्टल और 10 कारतूस 9 मई को मालखाने में जमा कराए। उसी दिन जीडी में तस्करा डालकर बटेश्वर चौकी पर तैनात सिपाही अमित कुमार को पिस्टल दी गई। उसे पिस्टल और 10 कारतूस चौकी प्रभारी बटेश्वर को देने के लिए हेड मोहर्रिर ने सौंपे थे।
इसके बाद सिपाही रायबरेली, हरदाेई, आजमगढ़ में चुनाव ड्यूटी कर 28 मई को वापस लौटा। चौकी प्रभारी का कहना है कि सिपाही ने पिस्टल उसे दी ही नहीं। 22 जून से सिपाही गैरहाजिर है। वह 4 दिन की छुट्टी लेकर घर गया था। एसीपी बाह गौरव सिंह ने बताया कि डीसीपी पूर्वी ने चौकी प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया है। पिस्टल और गैरहाजिर सिपाही की तलाश की जा रही है।