{"_id":"5af2ba714f1c1ba1098b8fc9","slug":"sub-inspector-demanded-bribe-from-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची महिला के साथ दरोगा ने किया ये गंदा काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची महिला के साथ दरोगा ने किया ये गंदा काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 09 May 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला जब छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने गई तो दरोगा ने उससे रिश्वत मांगी। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
इस पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। महिला ने शिकायत की थी कि कुछ लड़के उसे फोन पर परेशान करते हैं। छह महीने हो गए हैं लेकिन वे बाज नहीं आ रहे। पहले वह चुप रही। इससे वे बेखौफ हो गए हैं।
महिला ने का कहना है कि उसने पहले थाने में शिकायत की। वहां से उसे नुनिहाई चौकी पर भेज दिया गया। वहां पर मौजूद एक दरोगा ने उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं की।

Trending Videos
दरोगा ने उससे रिश्वत मांगी और कहा कि पैसा दोगी, तभी कार्रवाई होगी। एसएसपी से शिकायत की। इस पर एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
वहीं शंभू नगर नारायच निवासी देवकीनंदन ने फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज केपी सिंह पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दो दिन पूर्व उसका पड़ोसी प्रमोद से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
इसकी शिकायत करने वह थाने आ गया। यह बात चौकी इंचार्ज को नागवार गुजरी। देवकी नंदन का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने चौकी पर बुलाकर उसको पीटा। उसने इसकी शिकायत एसएसपी आफिस में की है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि शिकायत झूठी है।