फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stuntman falls from bike during live show in Maut Ka Kuan in Kasganj

कासगंज: 'मौत के कुएं' में स्टंट करना पड़ा भारी, बाइक सवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

Sat, 25 Dec 2021 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कागसंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कागसंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 04:18 PM IST
सार

कासगंज के सोरोंजी में एक स्टंटमैन के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मौत के कुएं में स्टंट करते हुए वह बाइक सहित नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। 

विज्ञापन
Stuntman falls from bike during live show in Maut Ka Kuan in Kasganj
बाइक से गिरा स्टंटमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद के सोरोंजी में गंगा किनारे चल रहे मार्गशीर्ष मेला में लगे 'मौत के कुएं' में बाइक से स्टंट दिखाना युवक को भारी पड़ गया। कुएं में बाइक दौड़ा रहे युवक का संतुलन गड़बड़ा गया, जिससे वह बाइक सहित नीचे जा गिरा। घटना में स्टंट मैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सालय ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


तीर्थनगरी सोरोंजी में गंगा किनारे चल रहे मार्गशीर्ष मेला चल रहा है। मेले में मौत का कुआं भी लगाया गया है। इसमें बाइक सवार स्टंट करते हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बरेली निवासी संजीव कुमार (28) बाइक से स्टंट कर रहा था। बाइक सवार कुआं में ऊपर से गोल घूमते हुए नीचे की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक सहित नीचे आ गिरा। 
विज्ञापन


बाइक सवार स्टंटमैन के गिरते ही शो में अफरातफरी मच गई। तत्काल ही स्टंट मैन को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर में गंभीर चोट बताई गई है। बताया गया कि संजीव काफी समय से स्टंट दिखाने का काम कर रहा था। उधर, लोगों ने इस घटना का वीडियो मोबाइल से बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed