फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students will see the landing of Chandrayaan-3, schools will remain open

Agra News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखेंगे छात्र-छात्राएं, खुले रहेंगे स्कूल

Tue, 22 Aug 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Students will see the landing of Chandrayaan-3, schools will remain open
चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखेंगे छात्र-छात्राएं, खुले रहेंगे स्कूल- छात्र-छात्राओं को दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा की कक्षा में उतरने जा रहा है। शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर उतरने का समय है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर बुधवार को शाम को सवा पांच बजे से सवा छह बजे तक सभी शिक्षण संस्थान खोले जाने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन और निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र भेजकर जानकारी दी है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग होने जा रहा है। इसका लाइव प्रसारण इसरो की तरफ से दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान राष्ट्र के नाम संदेश देंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि 23 अगस्त को सभी बोर्डों के शिक्षण संस्थानों में शाम सवा पांच बजे से सवा छह बजे तक चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक- शिक्षिकाएं भी लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हों। डीआईओएस ने कि शासन के निर्देश पर कार्यक्रम के अवलोकन की भी व्यवस्था की गई है। प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी है कि वे लाइव प्रसारण के फोटो आदि विभाग को ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed