फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students sit on strike in BR Ambedkar University connection with allegation of molestation against professor

डॉ भीमराव आंबेडकर विवि: प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप का मामला, माहौल गरमाया; सपा छात्रसभा ने बंद कराया संस्थान

Sun, 26 May 2024 08:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 08:19 AM IST
सार

डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप के मामले में माहौल गरमाया। सपा छात्रसभा ने संस्थान बंद कराया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।   

विज्ञापन
Students sit on strike in BR Ambedkar University connection with allegation of molestation against professor
प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप के बाद सपा छात्रसभा ने बंद कराया संस्थान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के समाज विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप के बाद शनिवार को संस्थान में माहौल गरमा गया। समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने संस्थान को बंद करा दिया और धरने पर बैठ गए। पुलिस से नोकझोंक हुई। वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस ने छात्रा व उसकी सहेलियों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


आंबेडकर विवि के पालीवाल पार्क परिसर में दोपहर करीब 12 बजे समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव के साथ दर्जनों छात्र विवि पहुंचे। यहां छात्रों को पहले सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को अंदर आने से रोकने पर झड़प हुई। इसके बाद छात्र नारेबाजी करते हुए समाज विज्ञान संस्थान पहुंचे। 
विज्ञापन


छात्रों ने पहले संस्थान बंद कराया और फिर वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान अभय यादव, विजय कुमार, ललित जाटव, जितेंद्र धनगर, मनीष यादव , रघुवीर वाल्मीकि, विक्की यादव, सचिन यादव, शिवम बघेल, सनी कुमार, समीर वाल्मीक, प्रियांशु शर्मा, सोनू बघेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि पुलिस ने छात्रा व उसकी सहपाठियों के साथ ही संस्थान के कर्मचारी व शिक्षकों के बयान दर्ज किए। उधर, कुलपति आशुरानी रानी द्वारा गठित जांच कमेटी की बैठक में दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान लेने पर सहमति बनी।

शिक्षक के पक्ष में संस्थान के छात्र आए समाने

शनिवार को समाज विज्ञान संस्थान के आरोपी शिक्षक के पक्ष में मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू 2023-25 बैच) के दर्जनों छात्रों ने पत्र कुलपति, कुलसचिव, जांच कमेटी और संस्थान निदेशक को सौंपा। उन्होंने छात्रा के आरोपों को बेबुनियाद बताया। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कुलपति से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed