फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students reached school after four and a half months

साढ़े चार माह बाद स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं

Mon, 16 Aug 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students reached school after four and a half months
16एमएनपी-16-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार शिक्षा प्राप्त करतीं छात्राएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। चार माह 25 दिन बाद सोमवार को स्कूल एक बार फिर खुल गए। नौ से 12 तक की कक्षाएं लगीं। हालांकि पहले दिन छात्र संख्या कम रही। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सोमवार से कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य स्कूल में शुरू कर दिया गया। शासनादेश के तहत कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे तो गेट पर ही उनके सैनिटाइज कराए गए। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

वहीं कक्षाओं में भी छात्र-छात्राओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया गया। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर पहले दिन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। पहला दिन छात्र-छात्राओं का परिचय प्राप्त करने में गुजरा। प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए कि छात्र मास्क लगाकर ही स्कूल आएं। छात्र-छात्राओं को 17 अगस्त तक हर हाल में नामांकन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सहायक शिक्षा निदेशक ने किया स्कूलों का निरीक्षण
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर सोमवार को सहायक शिक्षा निदेशक खेल प्रतिमा सिंह ने डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा के साथ जिले के 11 स्कूलों का निरीक्षण किया।
सहायक शिक्षा निदेशक ने देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली, आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल, जैन इंटर कॉलेज करहल, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, पंड़ित शिव कुमार स्मृति इंटर कॉलेज मंछना, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह व्यवस्थाएं सहीं मिलीं।

सहायक शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रचार-प्रसार कर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed