फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students protest for not getting marks in result

परिणाम में अंक न मिलने पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन

Wed, 04 Aug 2021 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Students protest for not getting marks in result
एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Agra City
परिणाम में अंक नहीं मिलने पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन (फोटो है)
विज्ञापन

एनसी वैदिक इंटर कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों ने विरोध दर्ज कराया
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
एनसी वैदिक इंटर कॉलेज, आगरा कैंट में मंगलवार को इंटरमीडिएट के करीब 20 विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इनमें अधिकतर कला वर्ग के विद्यार्थी हैं। इनको 12वीं के परिणाम में प्रोन्नत तो कर दिया गया है लेकिन अंक नहीं मिले हैं। इससे विद्यार्थी परेशान हैं।
विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के विरोध में नारे लगाए। आरोप लगाया कि उनके प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम बोर्ड को नहीं भेजे गए, इसी कारण से अंक नहीं दिए गए हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें कहीं उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने या फिर कहीं नौकरी के लिए आवेदन करने पर इंटरमीडिएट के प्राप्तांक की जरूरत होगी। अंकों के बिना उनका भविष्य चौपट जाएगा। स्कूल प्रबंधन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के परिणाम में अंक दिए गए हैं। कला वर्ग के 31 में से किसी भी विद्यार्थी को अंक नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि इस तरह की समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड से स्कूलों को सीधे संपर्क करना है। इस विद्यालय के मामले में प्रधानाचार्य से आख्या मांगी जाएगी। इसके बाद परीक्षार्थियों की समस्याओं को समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed