फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students of council schools will give exam on mobile app

मेडिकल कॉलेज का विस्तार, बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए 60 सीटों पर हरी झंडी

Fri, 09 Sep 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students of council schools will give exam on mobile app
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के लिए शिक्षा के हिसाब से अच्छी खबर है। स्वशासीय मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए उत्तर प्रदेश नर्सेज एवं मिडवाइब्ज काउंसिल उत्तर प्रदेश ने सहमति दे दी है। इसी सत्र से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। अक्तूबर माह से क्लासें शुरू होने की उम्मीद है। दो दिन पूर्व हुए निरीक्षण के बाद शासन ने कक्षाओं का संचालन शुरू कराने की अनुमति दे दी है। शासन का पत्र राजकीय मेडिकल कॉलेज को प्राप्त होते ही तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व लखनऊ से नामित दो सदस्यीय दल ने मेडिकल कॉलेज का फाइनल निरीक्षण किया था। रिपोर्ट बनाकर उत्तर प्रदेश नर्सेज मिडबाइब्ज कॉउंसिल को सौंप दी थी। टीम ने कक्षाओं व हॉस्टल के साथ अस्पताल आदि को देखा था। टीम ने प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा से जानकारी भी ली थी। टीम ने यहां की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया था। उनकी रिपोर्ट के बाद बृहस्पतिवार को शासन से स्वशासीय मेडिकल कॉलेज को पत्र प्राप्त हो गया। यहां पर बीएससी नर्सिंग कोर्स की 60 सीटों के लिए पढ़ाई की अनुमति दे दी गई। टीम पूर्व में कई बार निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को सौंप चुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed