फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students fury

उड़ीसा में प्रवीण डिग्री मान्य न होने पर विद्यार्थियों में रोष

Fri, 02 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students fury
केंद्रीय हिंदी संस्थान पर छात्रों का धरना - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय हिंदी संस्थान में गुरुवार को उड़ीसा के छात्रों ने धरना दिया। प्रशासन ने छात्रों का धरना समाप्त करने के लिए दबाव भी बनाया पर छात्र अड़े रहे। शाम को निदेशक ने कुछ छात्रों से मुलाकात कर उन्हें समझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


  केंद्रीय हिंदी संस्थान के  अध्यापन शिक्षण विभाग में दो वर्षीय हिंदी शिक्षण प्रवीण कोर्स संचालित है। इसे बीटीसी के समकक्ष बताया जाता है। इसमें 94 छात्र पंजीकृत हैं, इनमें से 77 उड़ीसा के हैं। उड़ीसा के छात्रों का आरोप है कि उनके राज्य की शिक्षक भर्ती में इस कोर्स को मान्यता नहीं है। प्रवीण की डिग्री पर सवाल खडे़ करते हुए बुधवार को उड़ीसा के छात्रों ने संस्थान में हंगामा किया था। गुरुवार को छात्र दोबारा संस्थान पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कुलसचिव से इस्तीफे की मांग की। शाम को निदेशक ने कुछ छात्रों से मुलाकात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन


‘प्रवीण कोर्स बीटीसी के समकक्ष है। उड़ीसा में जिस भर्ती के लिए डिग्रीधारकों ने आवेदन किया, उसमें बीएड की डिग्री मान्य थी। इसलिए प्रवीण की डिग्री स्वीकार नहीं की गई। छात्रों को आवेदन फार्म दिखा दिया गया है।’ - प्रो. एनके पांडेय, निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान 
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों कैद रहीं बैंक-डाकघर सेवाएं
केंद्रीय हिंदी संस्थान परिसर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच और एक डाकघर संचालित है। यहां संस्थान के छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने पहुंचते हैं। गुरुवार को प्रदर्शनकारी छात्रों से मीडिया बात न कर पाए, इसलिए कुलसचिव के निर्देश पर संस्थान का गेट बंद कर दिया गया, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े लोगों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। एक महिला डाक वितरण के लिए डाक लेने पहुंची थी। उसे भी नहीं घुसने दिया। सराय ख्वाजा के युसुफ खान, बालूगंज के समीर खान, नगला बूढ़ी के मनोज ने गेट बंद करने का विरोध किया। गेट पर तैनात पीआरडी जवानों ने कहा कि रजिस्ट्रार के निर्देश पर गेट बंद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed