{"_id":"6941cb393542381ec003ba62","slug":"students-from-agra-shine-in-clat-exam-anamika-secures-all-india-rank-100-agra-news-c-364-1-ag11018-122401-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्लैट में चमके ताजनगरी के छात्र, अनामिका की ऑल इंडिया रैंक 100","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्लैट में चमके ताजनगरी के छात्र, अनामिका की ऑल इंडिया रैंक 100
विज्ञापन
उत्तीर्ण छात्रों की सूची
आगरा। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयूज) में प्रवेश के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2026 के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए। इससे पहले एनएलयू ने आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 में आगरा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 की प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को पूरे देश के 156 परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन (पेपर पेन ) मोड में आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 1100 छात्रों ने भाग लिया। इस परीक्षा के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त होता है।
शहर की अनामिका नेहरा ने ऑल इंडिया रैंक 100वीं रैंक प्राप्त की है। कुमारी श्रेया ने अपने वर्ग में 10वीं रैंक हासिल की। इसके अतिरिक्त अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। खुशी माहेश्वरी ने 184वीं रैंक, फियोना गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक में 232वीं रैंक, काव्या किशोर ने 342वीं रैंक, तेजस शर्मा ने 543, दिव्यांका गोयल ने 552वीं रैंक, प्रांजल अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 846, ब्रज शर्मा ने 953वीं रैंक, पिया सिंह ने 1015वीं रैंक, अंश बंसल ने 1075वीं रैंक, अरनव गुप्ता ने 1355वीं रैंक, हर्षिता जैन ने 2699 वीं रैंक प्राप्त की। वहीं आरक्षित वर्ग में भी छात्रों ने शानदार सफलता अर्जित की, जिनमें सोनाक्षी सिंह 13वीं रैंक, आकाशी अधिकारी 99वीं रैंक, कृतिका विक्रम 137वीं रैंक और अभित चौधरी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
पांच राउंड में होगी काउंसिलिंग
परिणाम जारी करने के साथ ही कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2026 काउंसिलिंग राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा की तैयारी कराने वाले राजीव शर्मा बताते हैं कि काउंसिलिंग प्रक्रिया 5 राउंड में होगी। चयनित अभ्यर्थियों रैंक, पसंद और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीट अलाॅटमेंट किया जाएगा।
ऐसे जांच सकते हैं परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर क्लैट 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
लाॅगइन पेज पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
डिटेल्स सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा।
स्कोरबोर्ड को डाउनलोड करके सेव कर लें।