{"_id":"5bd19908bdec2269377f7089","slug":"students-clashes-in-dr-bhim-rao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, कुलसचिव सहित कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, कुलसचिव सहित कई घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
बवाल में घायल कुलसचिव केएन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बवाल हो गया। छात्रों ने जमकर ईंट-पत्थर फेंके। इसमें कुलसचिव केएन सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी घायल हो गए हैं।
विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में खेलकूद की गतिविधियां चल रही हैं। गुरुवार को कुछ छात्र अपनी मांगें लेकर आए थे। इसी बीच कुलसचिव केएन सिंह वहां आ गए। छात्रों की उनसे नोंकझोक होने लगी। छात्र टीए डीए की मांग कर रहे थे।
कुलसचिव से कहासुनी होता देख वहां सुरक्षा कर्मी आ गए। सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस पर छात्र भड़क गए। छात्रों की भीड़ ने पथराव कर दिया। इससे विश्वविद्यालय परिसर में भगदड़ मच गई।

कुलसचिव का दांत टूटा
कुलसचिव केएन सिंह के मुंह पर ईंट लगी। इससे उनका एक दांत टूटा। मुंह से खून निकलने लगा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के आंख के नीचे गंभीर चोट आई हैं। वहीं चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव के हाथ और पैर में चोट है।
एक गार्ड का सिर फूट गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को मेडिकल के लिए जीजी नर्सिंग होम से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
मारपीट और पथराव करने वाले सभी छात्र मथुरा के केआर कॉलेज के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी छात्र फरार हो गए हैं। वहीं इस घटना से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया है। उन्होंने कामकाज ठप कर दिया है।