{"_id":"6a4a2129cdf064acf4010625","slug":"students-await-agra-university-law-and-other-courses-exam-results-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: विधि और बीएड के परीक्षाफल का छात्रों को इंतजार, प्रैक्टिकल के कारण हो रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: विधि और बीएड के परीक्षाफल का छात्रों को इंतजार, प्रैक्टिकल के कारण हो रही देरी
Sun, 05 Jul 2026 02:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:48 PM IST
सार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के परीक्षाफल की स्थिति ठीक नहीं है। इन संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों के भी 80 फीसदी परीक्षाफल घोषित नहीं हुए हैं। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कई कोर्सों का परीक्षाफल घोषित होने का छात्रों को इंतजार है। एक या दो माह से अधिक समय परीक्षा होने के बाद भी परीक्षाफल घोषित नहीं हुए हैं। विधि और बीएड की मुख्य परीक्षा हो चुकी है लेकिन प्रैक्टिकल के कारण परीक्षाफल अटका हुआ है। दूसरी तरफ आवासीय संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षा होने के बाद 20 फीसदी परीक्षाफल घोषित हुए हैं।
दीक्षांत समारोह की तैयारी के साथ विवि के सामने परीक्षाफल समय पर घोषित करने की चुनौती है। कई मुख्य कोर्स की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराई गईं, जिससे मूल्यांकन में ज्यादा समय नहीं लगे। यह बात अलग है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के कारण परीक्षाफल समय पर नहीं आ सके। विवि प्रशासन की तरफ से कई महाविद्यालयों में आंतरिक अंक अपलोड न करने पर जुर्माना भी लगाया है। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है।
महाविद्यालयों की गलती का खामियाजा छात्रों को भी भुगतना पड़ा है और उनका समय पर परीक्षाफल घोषित नहीं हो पा रहा है। विवि के आवासीय संस्थानों के परीक्षाफल की स्थिति ठीक नहीं है। इन संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों के भी 80 फीसदी परीक्षाफल घोषित नहीं हुए हैं। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है। छात्र नेता गौरव शर्मा का कहना है कि विवि प्रशासन से कई बार परीक्षाफल घोषित करने की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके लिए जल्द आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
कई महाविद्यालयों की तरफ से आंतरिक अंक अपलोड नहीं किए गए, प्रयोगात्मक परीक्षा भी नहीं कराई गईं। इस वजह से परीक्षाफल घोषित नहीं कर पा रहे हैं। महाविद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। -डॉ. ओमप्रकाश, परीक्षा नियंत्रक