{"_id":"66c6a9df5d2379d5a80d7d3e","slug":"student-plotted-kidnapping-after-losing-money-in-stock-market-in-agra-police-caught-him-and-revealed-truth-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शेयर बाजार में डूबा पैसा; छात्र ने रची डरावनी साजिश, फिर पड़ा पुलिस के फेर में... तो उगल दिया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शेयर बाजार में डूबा पैसा; छात्र ने रची डरावनी साजिश, फिर पड़ा पुलिस के फेर में... तो उगल दिया सच
Thu, 22 Aug 2024 08:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:30 AM IST
सार
शेयर बाजार में पैसा डूब गया तो छात्र ने डरावनी साजिश रची। उसके घरवाले काफी परेशान रहे। जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस जांच में जुटी। छात्र पकड़ा गया तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन
student (demo)
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीबीए छात्र निखिल यादव का अपहरण नहीं हुआ था। शेयर बाजार में रकम डूबने पर छात्र ने ड्रामा किया था। अपने ही मोबाइल से परिवार के लोगों को पांच लाख रुपये की फिरौती का मैसेज किया। सिकंदरा पुलिस ने छात्र को नोएडा के एक लॉज में ढूंढ़ निकाला। वह परिजन से रकम लेकर अपना कर्ज चुकाना चाहता था।
विज्ञापन
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज की है। धर्मपुरा, फरह निवासी निखिल मंगलवार को कॉलेज आया था। इसके बाद परिजन को फोन किया। बताया कि वह जय प्रकाश उर्फ जेपी ने प्लॉट पर कब्जे की सूचना देकर अपने पास बुलाया है। बाद में दोबारा कॉल करके झगड़ा होने की बात कही। इसके बाद फोन काट दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पिता जगमोहन ने बेटे का पता नहीं लगने पर सिकंदरा पुलिस को सूचना दी। इसमें जेपी को नामजद किया गया। पिता ने कहा कि उनका एक प्लॉट है। वह बेटे की तलाश में गए। मगर, वो नहीं मिला। उसके साथ अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस को मैसेज से हुआ शक
जगमोहन के भाई के साले के मोबाइल पर निखिल के नंबर से वीडियो और मैसेज आ रहे थे। इसमें पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके साथ ही एक वीडियो और फोटो भी था। वीडियो में निखिल को बिस्तर पर गिरते हुए दिखाया गया था। एक फोटो भी था, जिसमें लग रहा था कि वह बेहोश पड़ा है। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। मगर, जिस तरह से मैसेज आ रहे थे, उससे पुलिस को शक हो गया।लॉज में बनाया वीडियो
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि छात्र की आखिरी लोकेशन नोएडा की थी। मोबाइल बंद हुआ था। इस पर सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को भेजा गया। एक लॉज में निखिल मिल गया। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया। वीडियो उसके मोबाइल से ही बना था।
पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह शेयर बाजार में पैसा लगाता है। उसकी रकम डूब गई। पांच लाख रुपये का घाटा हो गया। रिश्तेदारों से उधार लेने पर भी रकम नहीं चुक पाई। इस पर उसने खुद के अपहरण का ड्रामा किया। उसे लग रहा था घरवाले रकम दे देंगे। मगर, पुलिस को सूचना देने पर पूरा ड्रामा सामने आ गया।
मोबाइल पर खेलता है गेम
परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटा मोबाइल पर हर समय गेम खेलता रहता है। उन्हें बताता था कि वह पढ़ाई के साथ ही 1.50 लाख रुपये महीने की नौकरी कर रहा है। इस कारण उसे कभी मना नहीं किया।