फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student found in Unconscious Condition Police Suspected of Sexual Assault

झूठ बोलकर ले गया फ्लैट में, तीन दोस्तों संग मिलकर की 'दरिंदगी', छात्रा की हालत गंभीर

Thu, 30 Jan 2020 02:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Jan 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Student found in Unconscious Condition Police Suspected of Sexual Assault
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बैकिंग की 19 वर्षीय छात्रा को बुधवार को ताजगंज ले जाकर फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साजिश के तहत छात्रा का दोस्त उसे घुमाने के बहाने ले गया था, वहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। छात्रा को नशा देकर बेहोश करने के बाद दरिंदगी की गई।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान का दावा किया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। छात्रा न्यू आगरा के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। 
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह क्लास नहीं चली तो वो बाहर आ गई। वहां दूसरे कॉलेज में पढ़ने वाला परिचित युवक मिल गया। वह ताज के पास घुमाने के बहाने से फ्लैट में ले गया। वहां उसे पानी में नशा मिलाकर दे दिया। उसके अर्द्धमूर्छा में आने चारों ने दरिंदगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर चौराहे पर छोड़ गया आरोपी

उसकी हालत बिगड़ जाने पर परिचित युवक उसे ऑटो से दोपहर तीन बजे भगवान टॉकीज पर छोड़ गया। राहगीरों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने सहेली को फोन से बुलाया। सहेली उसके परिजनों को सूचना देकर चली गई। 

परिजनों से जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे पहले लेडी लॉयल ले गई। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सक ने बताया कि रक्तस्राव अधिक हो जाने के कारण छात्रा की हालत काफी गंभीर है। आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से जानकारी ली। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि छात्रा को ताजगंज ले जाने वाला बालूगंज का दर्श गौतम रात 12.30 बजे अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वो चार दोस्तों के साथ शादी समारोह में गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed