फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Denied Board Exam for Late Arrival in Agra Complaint Filed with DM

छात्र नहीं दे सका परीक्षा:  एडमिट कार्ड खोया, इसलिए 30 मिनट देरी से पहुंचा; जिलाधिकारी से की शिकायत

Thu, 26 Feb 2026 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 09:34 AM IST
सार

हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में आधे घंटे से अधिक देरी से पहुंचने पर छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। छात्र ने डीएम से शिकायत कर केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Student Denied Board Exam for Late Arrival in Agra Complaint Filed with DM
छात्र गौरव कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में बुधवार को एक छात्र को आधे घंटे से अधिक देरी से पहुंचने पर परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। नर्मदा देवी इंटर कॉलेज अजीजपुर धनौली के कक्षा 10 के छात्र गौरव कुमार का बुधवार को विज्ञान का पेपर था। उसका परीक्षा केंद्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जारुआ कटरा में था। छात्र गाैरव ने बताया कि उसका प्रवेशपत्र रास्ते में कहीं गिर गया था। सुबह 8.13 बजे वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो उसने मोबाइल में डाउनलोड अपना प्रवेशपत्र परीक्षा केंद्र पर दिखाया। इसके बाद भी केंद्र व्यवस्थापक और अन्य शिक्षकों ने उससे प्रवेश नहीं दिया। उससे कहा कि इसकी छायाप्रति ले आओ। इसके बाद परीक्षा में शामिल कर लिया जाएग।
विज्ञापन


 

छायाप्रति लेकर पहुंचने के बाद भी उसे परीक्षा से वंचित किया गया। उसने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को मामले से अवगत कराया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से बात की तो दोनों में नोकझोंक हो गई। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा में शामिल कराने से इन्कार कर दिया। बाहर बैठा छात्रा काफी देर तक बैठा रोता रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छात्र ने परिजन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जारुआ कटरा के केंद्र व्यवस्थापक रामबाबू लाल ने बताया कि परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हो चुकी थी। छात्र 9:40 बजे केंद्र पर पहुंचा।
विज्ञापन

नियमानुसार आधे घंटे के विलंब तक परीक्षार्थी को प्रवेश दिया जा सकता है। 9:10 बजे अनुपस्थित छात्रों की सूचना ऑफलाइन और ऑनलाइन भेजी जा चुकी थी। उस समय बीएसए जितेंद्र गोंड सचल दल के साथ निरीक्षण कर चुके थे और अनुपस्थित छात्रों की रिपोर्ट लेकर जा चुके थे। केंद्र व्यवस्थापक ने कहा कि छात्र को प्रवेशपत्र न होने के कारण नहीं रोका गया, बल्कि निर्धारित समय सीमा से अधिक विलंब के कारण रोका गया।

ये हैं नियम
माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमानुसार परीक्षा में आधे घंटे तक देर से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकते हैं। आधे घंटे से ज्यादा लेट आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। वहीं यदि एक दिन अगर कोई प्रवेशपत्र नहीं लाता है तो शपथ पत्र के साथ उसे एक दिन के लिए अनुमति दी जा सकती है। वहीं डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी कर केंद्र व्यवस्थापक से बात कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed