Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student committed suicide in the record room of Surkuti school had a fight with his maternal sister

UP: सूरकुटी विद्यालय के रिकाॅर्ड रूम में छात्र ने की खुदकुशी, फुफेरी बहन से हुआ था झगड़ा; इस हाल में मिली लाश

Sat, 01 Mar 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Mar 2025 09:42 AM IST
सार

सूरकुटी विद्यालय के रिकाॅर्ड रूम में कक्षा चार के छात्र ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि फुफेरी बहन से झगड़े के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसके काफी देर बाद तक वो बाहर नहीं आया। 
 

विज्ञापन
Student committed suicide in the record room of Surkuti school had a fight with his maternal sister
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कीठम स्थित दृष्टिबाधित सूरकुटी विद्यालय के रिकाॅर्ड रूम में शुक्रवार शाम को प्रधानाचार्य के 12 वर्षीय भतीजे अंकित ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कक्षा चार का छात्र था। फुफेरी बहन से बाॅल गुम होने के बाद हुए झगड़े से आहत होकर यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मूल रूप से बांदा के रहने वाले अंकित के पिता अशोक कुमार मजदूरी करते हैं। अशोक सूरकुटी विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार के साले हैं। अंकित 4 साल से फूफा के पास रह रहा था। वह दृष्टिबाधित नहीं था। रुनकता स्थित एक स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था। विद्यालय परिसर में ही प्रधानाचार्य का आवास है। शुक्रवार को फर्नीचर कारीगर काम करने आया था। शाम 4:30 बजे अंकित फुफेरी बहन पूजा के साथ बॉल से खेल रहा था।
विज्ञापन


खेलते समय गेंद खो गई। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि गुस्से में अंकित में पूजा ने थप्पड़ मार दिया। इससे वह गुस्सा होकर कमरे की तरफ चला गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर महेश कुमार तलाश करने लगे। शाम 6:30 बजे रिकार्ड रूम में गए। उसका दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर खिड़की से देखा। अंकित पंखे से बने फंदे पर लटका हुआ था। महेश कुमार ने फर्नीचर कारीगर को बुलाया। खिड़की को ग्राइंडर से काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर रात तकरीबन 10:30 बजे एसीपी हरीपर्वत आदित्य, इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। 12 साल के बालक ने खुदकुशी की है। पुलिस जांच में जुटी है। प्रधानाचार्य का कहना है कि भतीजे का उनकी बेटी से खेलने के दौरान झगड़ा हो गया था। खुदकुशी के पीछे कोई वजह नहीं है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed