फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student becomes police station in-charge for a day, issues challan

मिशन शक्ति : छात्रा बनी एक दिन की थानेदार, काटे चालान

Sun, 28 Sep 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Student becomes police station in-charge for a day, issues challan
मैनपुरी। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत रविवार को आरसी कॉलेज की छात्रा नेहा मिश्रा को एक दिन के लिए औंछा थाने का प्रभारी बनाया गया। नेहा मिश्रा ने चार्ज संभालते ही शिकायतें सुनीं और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत छात्रा नेहा मिश्रा ने पहले प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के साथ बैठकर थाने में आई शिकायतों को सुना। इसके बाद वह पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त पर निकलीं। स्कूल ड्रेस में पुलिसकर्मियों से घिरी छात्रा को देखकर लोग पहले हैरान हुए। छात्रा ने मुख्य चौराहों पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोका। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और नियम तोड़ने वाले कई वाहनों के ऑनलाइन चालान कर जुर्माना वसूला। एक दिन की थाना प्रभारी नेहा मिश्रा ने थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed