{"_id":"616837e209e03b44d132bd93","slug":"student-attacked-with-blade-for-opposing-molestation-mainpuri-news-agr511415994","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध करने पर छात्रा पर ब्लेड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध करने पर छात्रा पर ब्लेड से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बृहस्पतिवार की सुबह घर पर अकेली थी। तभी शोहदा घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर ब्लेड से छात्रा पर हमला कर दिया। घायल छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि आरोपी फोन पर बात करने का दबाव बनाता है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी पर औंछा कस्बा निवासी आरोपी विमलेश कुमार फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था। मना करने से बौखलाया आरोपी बृहस्पतिवार की सुबह युवती के घर जा पहुंचा। युवती के परिजन खेत पर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर शोहदे ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। शोहदे की इस हरकत का युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड हाथ में लगने से युवती का खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। परिजनों के आने के बाद युवती ने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
------
पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अजीत कुमार, प्रभारी निरीक्षक