फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strongroom's security system got on the trust of watchmen

आगरा: चौकीदारों के भरोसे मिली स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Strongroom's security system got on the trust of watchmen
कासगंज। बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांगरूमों की सुरक्षा व्यवस्था स्कूलों के चौकीदारों के भरोसे हो रही है। पुलिस कर्मी 24 घंटे स्ट्रांगरूम की रखवाली के लिए नहीं रुक रहे। इस बात का खुलासा शनिवार को तब हुआ जब जिला विद्यालय निरीक्षक ने 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा पर शासन का रुख काफी सख्त है। जिलें बनाए गए 69 परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष से अलग स्ट्रांगरूम बनाए गए हैं। इन स्ट्रांगरूम पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए स्कूलों के चौकीदार के अलावा पुलिस की 24 घंटे सुरक्षा के निर्देश हैं, लेकिन इन निर्देशों का जिले में पालन हो रहा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने शहर के बीएवी इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज, लटूरी सिंह इंटर कॉलेज ढोलना, राणा इंटर कॉलेज ढोलना, छदामी सिंह इंटर कॉलेज बिलराम, मानपाल सिंह इंटर कॉलेज महावर, एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा, एचएन इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा, एसएस वैदिक कन्या इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांगरूम की शील चेक की गई। केंद्रों पर चौकीदार मिले। लेकिन पुलिस कर्मी कुछ ही केंद्रों पर मिले। जानकारी करने पर पता चला कि पुलिस कर्मी केंद्र का निरीक्षण करने तो आ रहे हैं, लेकिन केंद्र पर रुक नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed