फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strong sunlight during the day made people feel the heat

दिन में तेज धूप ने लोगों को कराया गर्मी का अहसास

Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Strong sunlight during the day made people feel the heat
मैनपुरी। फरवरी के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से ही मौसम बदलने लगा है। सुबह और शाम सर्दी पड़ रही है तो वहीं दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है। बुधवार को तेज धूप के चलते तापमान बढ़ गया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ रहने से तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन

मौसम अब धीरे-धीरे गर्मी ओर बढ़ चला है। वसंत पंचमी के बाद सर्दी गायब होने लगती है। फरवरी का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही इसका अहसास भी लोगों को होने लगा है। केवल सुबह और शाम को ही सर्दी पड़ रही है, वहीं दिन में तेज धूप में गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा है। सुबह कार्यालय व अन्य कार्य के लिए निकलने वाले लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर निकलते हैं। दोपहर में उन्हें गर्मी के चलते इन कपड़ों में परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को भी दिन में तेज धूप के चलते तापमान अधिक रहा। न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ता हुआ तापमान और तेज धूप फसलों के लिए बेहतर है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी के अनुसार धूप निकलने से गेहूं की फसल का विकास तेजी से होगा। वहीं सरसों की फसल भी पकना शुरू हो जाएगी। पशुओं के लिए हरे चारे का भी इंतजाम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed