Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strong resolve to build a self-reliant India nation

Agra News: आत्मनिर्भर भारत राष्ट्र निर्माण का मजबूत संकल्प

Thu, 09 Oct 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Strong resolve to build a self-reliant India nation
फोटो 22 आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की बैठक में बोलते भानु महाजन। संवाद
किशनी। आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की बुधवार को ब्लाॅक सभागार में बैठक हुई। आगरा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि आत्म निर्भर भारत केवल नारा नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक मजबूत संकल्प है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।उन्होंने कहा कि स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा की त्रिवेणी के बल पर भारत आत्मनिर्भर बनेगा। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से आम आदमी को राहत मिलेगी और बाजार में मांग बढ़ेगी। जीएसटी कटौती से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सुधीर गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रदीप तिवारी,विशाल वाल्मीकि, रमाशंकर तिवारी, सीए रामजीलाल गोस्वामी ने सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख मनेश चौहान, जीतू वाल्मीकि, विनय शुक्ला, रीता घासीराम शाक्य, अखिलेश शर्मा, रमाकांत मिश्रा, अनिल गुप्ता, रामबरन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed