फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   strike

शिवानी के परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल

Thu, 27 Aug 2020 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
strike
किशनी के कृष्णा नगर में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। कृष्णा नगर निवासी शिवानी की मौत के जिम्मेदार ससुरालीजनों पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। तीन दिनों से अनशन पर बैठे परिजनों से मिलने भी कोई नहीं आया। इसके बाद बृहस्पतिवार से परिजनों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के आश्रम रोड स्थित ससुराल में दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई शिवानी ने छह अगस्त को मायके कृष्णा नगर किशनी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका के भाई ने पति व अन्य ससुरालीजनों पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद परिजनों ने शिवानी का अंतिम संस्कार किया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभी तक न तो पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी की है। न हीं कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने आया है। बेटी को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े परिजनों ने तीन दिन पूर्व अनशन शुरू कर दिया था बावजूद इसके पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। इससे नाराज मां, भाई और बहनों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी की मां ने बताया कि मंगलवार की शाम सीओ ने उन्हें मिलने के लिए थाने बुला रहे थे। इसके बाद इंस्पेक्टर ने बुधवार को फोन सीओ से भोगांव जाकर मिलने की बात कही। लेकिन वह लोग मिलने नहीं गए। अंजू देवी का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता। वह धरना से अनशन छोड़ कर कहीं नहीं जाएंगी।

आरोपियों की जमानत हो चुकी है खारिज
मृतका के भाई विवेक ने बताया कि तीनों आरोपियों ने न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट में यह अर्जी निरस्त कर दी गई। इसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed