फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strictness: 3469 ASHAs examined, notices issued to 199

सख्ती : 3469 आशाओं की जांच, 199 को जारी किए गए नोटिस

Mon, 05 Jan 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Strictness: 3469 ASHAs examined, notices issued to 199
आगरा। स्वास्थ्य विभाग ने 3469 आशाओं की ओर से कराए गए प्रसव की जांच शुरू कर दी है। वहीं कमीशनखोरी में निजी अस्पतालों में प्रसव मामले में 199 आशाओं को नोटिस देकर जवाब मांगा है। प्रसूताओं के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 10 दिसंबर को बाह स्थित अवैध न्यूलाइट अस्पताल में जैतपुर के क्यारी गांव की सुमन की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। यह झोलाछाप का अस्पताल था। अस्पताल सील करते हुए संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

टीम को अस्पताल में रजिस्टर मिला, जिसमें 60 आशाओं के नाम और फोन नंबर लिखे थे। कमीशनखोरी में निजी अस्पताल में प्रसव कराती थीं। इस पर जिले में तैनात सभी 3469 आशाओं के प्रसव कराने का रिकाॅर्ड जांचा जा रहा है। इसमें 2692 देहात और 777 शहर में तैनात हैं। अभी देहात में सेवारत 199 आशाओं की जांच में गर्भवती और प्रसव में भारी अंतर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के बाद उनका टीकाकरण भी कराया, लेकिन इनमें से 20-30 फीसदी प्रसव ही सरकारी अस्पतालों में हुए, बाकी निजी अस्पतालों में हुए। इन प्रसूताओं के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इनमें से कई ने आशा पर निजी अस्पताल में प्रसव कराने की बात कही है।


कमीशन की लालच में निजी अस्पताल पहुंचा रहीं प्रसूताएं

विकासखंड सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया में 150 आशाएं कार्यरत हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने के लिए एंबुलेंस हैं। टीकाकरण को देखते हुए सीएचसी पर प्रसव कम पाए हैं। ऐसी 20 आशाएं चिह्नित की हैं। विभाग की शुरुआती जांच में 30 फीसदी कमीशन पर निजी अस्पतालों में प्रसव करा रहीं हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारतीय ने बताया कि ऐसी 20 आशाएं चिह्नित की हैं। इनकी जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed